April 20, 2026

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: प्रदेश के कई जिलों में गरज–चमक के साथ बारिश की संभावना… 30–40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना

BARISHHH

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।


 

इसे भी पढ़ें: 30 मई का राशिफल: मिथुन, कन्या, मकर राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन्हे रहना होगा सावधान

 

इसी के साथ मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है।

 

इसे भी पढ़ें: जया किशोरी करेंगी लव मैरिज! धीरेंद्र शास्त्री के साथ रिश्तों तोड़ी चुप्पी…

 

बता दें कि, दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आ रही है। इसी के चलते प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: राजधानी में नाबालिग का मर्डर: बॉयफ्रेंड ने चाकू से 20 से ज्यादा वार किए, 6 बार सिर पर पत्थर पटका

 

मौसम विभाग के अनुसार कल प्रदेश का सबसे ज्यादा गर्म जिला धमतरी रहा। धमतरी में कल 41.8 डिग्री और राजधानी रायपुर में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया है।


You may have missed