May 1, 2026

2 जून का राशिफल: वृष, कन्या, तुला राशि वाले लेनदेन में बरतें सावधानी….मकर राशि वाले ना करें ये काम

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और स्थावित्व की भावना को बल मिलेगा और कुछ कार्यों को गति देंगे. धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आप किसी की सलाह पर ना चले और जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचे.


वृषभ राशि (Tauras)
वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है. जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, वह व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. किसी नए व्यवसाय को भी करने की योजना बनाएंगे, जो वह अपने किसी परिचित के साथ साझेदारी में करेंगे. अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें. आपके जीवनसाथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है, साथ में अपना कीमती समय बिताएं और मीठी यादों को फिर से ताजा करें ताकि आपके पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके प्यार, मोहब्बत के नजरिए से बेहतरीन दिन है.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. जीवनसाथी को मिली तरक्की से आप काफी खुश नजर आएंगे. घर में भजन, कीर्तन, पूजा-पाठ का भी आयोजन होगा. किसी दूर के रिश्तेदार के यहां आप जागरण में भी सम्मिलित होंगे. मित्रों की सहायता से आपको आय के कुछ नए स्त्रोत भी प्राप्त होंगे. रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. कल के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे. अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन कल आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि कल आपको पैसों की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त नहीं होगा. आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी. अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा. कल का दिन आपका अच्छा है क्योंकि आपको अपने लक्ष्य को पाने के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आपकी आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और आप कुछ लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे. परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. अध्ययन व अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा और कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और व्यक्तिगत योजनाओ पर आपका पुरा ध्यान रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज वह पूरा हो सकता है. आप किसी नए वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं और बड़े सदस्यों के प्रति आप आदर व सम्मान बनाए रखें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने के लिए रहेगा. आप अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दे, नहीं तो किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं. नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा रहेगा. परिवार का कोई सदस्य आज नई नौकरी मिलने के कारण घर से दूर जा सकता है. आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है और आप व्यवसाय में छुटपुट लाभ के अवसरों को भी हाथ से ना जाने दे. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आपने यदि अपने कामों में ढील बरती या किसी दूसरे पर जिम्मेदारी छोड़ी, तो आपसे कोई गलती हो सकती है.

मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय मे एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा और कार्यक्षेत्र में अनुकुल लाभ मिलेगा, लेकिन आपको आज अपने कामों में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. आपके कुछ बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा, जो आपकी खुशी देगा.व्यवसाय में किसी नयी योजना की शुरुआत हो सकती है, लेकिन आपको यदि वरिष्ठ सदस्य कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें. व्यापार कर रहे लोगों के कामो में आज तेजी आएगी और आप सभी के साथ प्रेम की भावना बनाए रखेंगे. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आप अपने आवश्यक कार्य की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और कुछ नए लोगों से बातचीत आप सोच विचार करे , नहीं तो कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है. विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे.


You may have missed