July 31, 2026

रवीना टंडन ने टिप टिप बरसा पानी की शूटिंग के लिए रखी थीं शर्तें… जाने शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प फैक्ट्स

images (3)

मुंबई: 1994 में आई फिल्म मोहरा (Film Mohra) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी, बल्कि इसके गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ (Tip Tip Barsa Pani) ने भी उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।


 

 

इस गाने ने रवीना टंडन की इमेज को रातों-रात पलटकर रख दिया था। रवीना ने हाल ही में अपने इस चार्टबस्टर गाने के बारे में की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो गाना शूट करने से पहले बहुत हिचकिचा रही थीं। हालांकि डायरेक्टर के समझाने के बाद उन्होंने मेकर्स के सामने कई शर्तें रखीं, जिसके बाद गाने की शूटिंग हुई।

 

https://youtu.be/k1rmUZmHcAw

 

वो गाने सेंशुअल थे, लेकिन हद नहीं पार करते थे
द न्यू इंडियन से बातचीत के दौरान रवीना से सवाल किया गया कि टिप-टिप बरसा पानी जैसे गाना करने से पहले उन्होंने क्या सोचा था? क्योंकि इन गानों ने रवीना का एक अलग पक्ष पर्दे पर दिखाया।

 

 

इस पर रवीना ने कहा- ‘वो गाने भले ही सेंशुअल थे, लेकिन कीसी भी तरह हद नहीं पार करते थे। कोई अपने भाव के जरिए भी सेंशुअल सीन्स को पर्दे पर दिखा सकता है। इससे फर्क नहीं पड़ता है कि उन्होंने साड़ी पहनी है या कुछ और ये सब आंखों से होता है। इसे ही एक्टिंग कहते हैं।’

गाने की शूटिंग के लिए रवीना ने रखी थीं कई शर्ते
रवीना टंडन ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने गाना करने के लिए मेकर्स के सामने कई शर्तें रखी थीं। उन्होंने कहा- मैं बहुत क्लियर थी कि मेरी साड़ी नहीं खुलेगी। गाने में कोई किसिंग सीन नहीं होगा। ये नहीं हो, वो नहीं होगा, कुछ भी नहीं होगा।

 

 

उस गाने पर टिक के निशान के बजाए बहुत सारे क्रॉस के निशान थे। फाइनली हमने टिप टिप बरसा गाना तैयार किया, जो सेंशुअस और एक्टिंग का मिक्सचर था।

 

 

रवीना को डर था कि उनके पापा यह फिल्म देखेंगे
कुछ दिनों पहले मोहरा के राइटर- प्रोड्यूसर शब्बीर बॉक्सवाला ने बताया था कि शुरुआत में रवीना फिल्म को लेकर बेहद हिचकिचा रहीं थीं। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि रवीना जानती थीं कि यह फिल्म अच्छी हैं, फिर भी वो इसे करने के लिए तैयार नहीं थीं।

 

 

टिप टिप बरसा पानी में एक जगह अक्षय को रवीना के गाल पर किस करना था। रवीना इसे शूट करने में हिचकिचा रहीं थी। उनका कहना था कि यह फिल्म उनके पिता भी देखेंगे। इस पर डायरेक्टर ने रवीना को सलाह दी थी कि वो अपने पिता को यह फिल्म न दिखाएं। आखिरकार बहुत मनाने के बार रवीना यह फिल्म करने को तैयार हो गईं।

टिप-टिप बरसा गाने की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प फैक्ट्स भी हैं।

गाने की शूटिंग के वक्त रवीना को 102 डिग्री बुखार था। दरअसल इस गाने की पूरी शूटिंग रवीना ने बारिश में भीग-भीगकर की थी।

 

 

फिल्म की शूटिंग गोवा के एक जेल में हुई थी। उस वक्त बारिश का मौसम नहीं था, जिस कारण नकली बारिश का जुगाड़ करके इस गाने को शूट किया गया था। मेकर्स को पानी के टैंकर का जुगाड़ करना पड़ा था।

 

 

गाने के एक सीन में रवीना को जिस फ्लोर पर फिसलना था, वह इतना खुरदुरा था कि उसके कारण एक्ट्रेस के घुटने छिल गए, उनके पांव में कील चुभ गई।

 

 

लेकिन इसके बावजूद उन्होंने डांस करना नहीं छोड़ा। आखिरकार कड़ी मेहनत और मुश्किलों के बाद यह गाना बनकर तैयार हुआ।


You may have missed