April 30, 2026

बेवफा एगरोल वाला: यहां टूटे दिल वालों को मिलता है स्पेशल ऑफर और प्रेमी जोड़े के लिए 10 रुपये का उबला अंडा

IMG_20230603_174703

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक एगरोल बेचने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवक ने अपनी दुकान का नाम बेवफा एगरोल वाला रखा है.


 

इस दुकानदार की खास बात यह है कि यहां आने वाले प्रेमी जोड़े या प्यार में धोखा खाए लोगों को उबले अंडे और एगरोल पर स्पेशल ऑफर दिया जाता है. बेवफा एगरोल वाले की लोकप्रियता का फायदा अन्य दुकानदारों को भी मिल रहा है.

 

प्यार में धोखा खाए लोगों को मिलता है डिस्काउंट
शहर के करीब 10 किलोमीटर दूर NH 30 के किनारे सांकरा गांव में बेवफा एगरोल वाले की दुकान है. स्थानीय लोगों का कहना है जो इस दुकान का एगरोल एक बार खा लेता है, वह फिर से वापस लौटकर जरूर आता है.

 

दुकान के मालिक नितिन साहू ने बताया कि वो रोज शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक दुकान लगाते हैं और प्रेमी जोड़ों और टूटे दिल वालों को खास डिस्काउंट देतें हैं.

 

इस अनोखे नाम और अनोखे ऑफर वाली दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. प्रेमी जोड़े के लिए 10 रुपये का उबला अंडा और प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए 25 रुपये का एगरोल मिलता है.


You may have missed