August 18, 2026

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा का निधन, नागिन और अब दिल्ली दूर नहीं जैसी कई फिल्मों में आई थी नजर

nidhan

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है, दरअसल,‘श्री 420’, ‘नागिन’ और ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ जैसी फिल्मों की मशहूर अदाकारा सुलोचना लाटकर (Sulochana Latkar) का देहांत हो गया है. उन्होंने आज 4 जून को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांसें लीं. 


एक्ट्रेस की बेटी ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ और उम्र से संबंधित समस्याओं की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार 3 जून को उनकी सेहत बिगड़ने लगी थी.

उन्हें वेंटिलेटर पर लगातार ऑक्सीजन दी जा रही थी. दुर्भाग्यवश, वे मौत से जंग हार गईं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार कल 5 जून को दादर क्रिमेशन ग्राउंड पर होगा.

सुलोचना लाटकर ने फिल्मों में अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज एक्टर्स की मां का रोल भी निभाया था. सुलोचना लाटकर ने 1940 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. एक्टर रितेश देशमुख ने ट्विटर पर उन्हें लेकर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं. वे लिखते हैं, ‘सुलोचना दीदी के निधन की खबर बेहद दुखदाई है. महान एक्ट्रेस को दिल से श्रद्धांजलि, जिन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा के जरिये दर्शकों के दिलों पर राज किया.’


You may have missed