April 18, 2026

Technology Updates: भारत में भी वेरिफिकेशन सर्विस लॉन्च… अब पैसे देकर मिलेगा Facebook-Insta का ब्लू टिक… हर महीने देने होंगे सिर्फ इतने रुपए

facebook-insta-whatsapp-down-worldwide

नई दिल्ली: भारत के साथ (Meta Verified Feature) कई अन्य देशों में भी लॉन्च हुआ है। मेटा वेरिफाइड के तहत लोगों को ब्लू टिक मिलेगा और इसके लिए अलावा भी कई तरह के एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे।


इसे भी पढ़ें: अगर आपको भी नहीं आती जल्दी नींद: तो अपनाएं ये ट्रिक, 2 मिनट में आ जाती है नींद.. सैनिक भी करते हैं इस ट्रिक का इस्तेमाल

मेटा वेरिफिकेशन के तहत इंस्टाग्राम अकाउंट को भी पैसे देकर वेरिफाई कराया जा सकेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ…

इसे भी पढ़ें: पं. धीरेंद्र शास्त्री से शादी करना चाहती है MBBS की छात्रा! गंगोत्री से बागेश्वर धाम तक शुरू की पैदल यात्रा, जानिए कौन है शिवरंजनी

फेसबुक और इंस्टाग्राम ब्लू टिक के लिए भारत में कीमत
भारत में आईओएस और एंड्रॉयड एप के लिए 699 रुपये प्रति महीने देना होगा, वहीं वेब के लिए 599 रुपये हर महीने खर्च करने होंगे। पैसे देकर वेरिफाई कराने वाले यूजर्स को ब्लू टिक मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: समंदर किनारे बिकिनी में लहराती नजर आईं एक्ट्रेस सनी लियोन: यहां देखें लेटेस्ट फोटोज और Video

इसके लिए सरकारी पहचान पत्र देना होगा। इसके अलावा ऐसे अकाउंट को खास सुवाधाएं मिलेंगी जिनमें स्पेशल कस्टमर सर्विस मिलेगी। फिलहाल कस्टमर सपोर्ट अंग्रेजी में उपलब्ध रहेगी, लेकिन जल्द ही इसे हिंदी के लिए जारी किया जाएगा।

जो पहले से वेरिफाई हैं उनका क्या होगा?
जिन लोगों के फेसबुक और इंस्टाग्राम पहले से वेरिफाई हैं, उनके लिए अब नई मुसीबत है। ऐसे लोगों को अपने वेरिफिकेशन को साबित करने के लिए फिर से प्रूफ देना होगा और प्रूफ के तौर पर मेटा को कौन सी जानकारी चाहिए, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं होगी।


You may have missed