April 30, 2026

BIG NEWS: रायपुर के ब्लू वाटर में डूबने से 3 युवकों की मौत..2 शव मिले:एक की तलाश जारी; दोस्त चीखकर कहता रहा-किसी को तैरना आता है तो बचा लो

IMG_20230611_221344

रायपुर: राजधानी रायपुर में रविवार को हुए हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। मामला नवा रायपुर और माना से लगे एक खदान का है। ब्लू वाटर लेक एरिया नाम से मशहूर इस हिस्से में रविवार को युवकों का जमावड़ा था, इसी दौरान पानी से भरी खदान में 3 युवक डूब गए। इनमें से 2 के शव बरामद किए जा चुके हैं, तीसरे की तलाश जारी है।


घटना की सूचना मिलने पर माना थाने की टीम और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे । रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल दो युवकों की लाश बरामद की गई है।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मोहम्मद नदीम अंसारी, फैजल आजम और शाहबाज अंसारी की मौत हुई है। तीनों युवक की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। तीनों ही रायपुर के बीरगांव इलाके के गाजी नगर के रहने वाले थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों स्टूडेंट थे। फिलहाल तीनों युवकों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है । रेस्क्यू टीम खदान में तीसरे युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है। अंधेरा हो जाने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें भी आ रही हैं। गोताखोर बोट के जरिए खदान के गहरे हिस्से में जाकर तलाश कर रहे हैं


You may have missed