July 20, 2026

वेब सीरीज गंदी बात फेम गहना वशिष्ठ ने गुपचुप की शादी: यहां देखें फोटो और Video

gehna3-1

मुंबई: वेब सीरीज ‘गंदी बात’ (Gandii Baat) से काफी सुर्खियों में छाने वाली एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehna Vashisht) एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं. इस बार न तो वह अपनी तस्वीरों को लेकर और न ही किसी विवाद को लेकर, गहना ने इस बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं


गहना वशिष्ठ की शादी की खबरें सामने आने के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर उनके पति फैजाव अंसारी हैं कौन. फैंजान अंसारी एक टीवी पर्सनैलिटी हैं. जिन्हें एक रियलिटी शो में देखा गया था. इसके अलावा वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं

गंदी बात की एक्ट्रेस का नाम विवादों में भी रह चुका है. एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुईं थी. इससे पहले उनका नाम राज कुंद्रा के साथ मिलकर पोर्नोग्राफी बनाने को लेकर जुड़ चुका हैं

 

गहना वशिष्ठ अक्सर अपनी तस्वीरों के चलते लोगों से खरी-खोटी सुनती रहती हैं. लोग उनके काम और उनकी बोल्ड पिक्चर्स को लेकर आए दिन उन्हें ट्रोल करते रहते हैं. फिलहाल गहना के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है. लेकिन वह ज्यादातर ओटीटी के प्रोजेक्ट में ही दिखती हैं.

गहना और फैजान की लव स्टोरी
गहना की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. गहना ने अपनी शादी में लाल जोड़ा पहना था जबकि उनके शौहर फैजान ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी.

वहीं हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि गहना और फैजान एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और उनका रिश्ता “प्योर” है. सूत्र ने दावा किया है कि गहना ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन नहीं कराया था, लेकिन यह “उनकी अपनी निजी पसंद” थी.

कौन हैं गहाना और उनके शौहर फैजान
गहाना के शौहर फैजान अंसारी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उन्हें Amazon MiniTv रियलिटी शो डेटबाज़ी में भी देखा गया था. गहना वशिष्ठ एक एक्टर-मॉडल हैं और उन्होंने हिंदी और तेलुगु फिल्मों में कई डांस नंबर किए हैं.

गहना वशिष्ठ राज कुंद्रा से जुड़े मामले में हुई थीं गिरफ्तार
रिपोर्टों के अनुसार, गहाना और राज कुंद्रा ने अश्लील फिल्में बनाईं और उसी के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया गया था. राज कुंद्रा को जब मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था तब गहना उनके सपोर्ट में खड़ी हुई थी.

हालांकि बाद में गहना को भी क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने एक वेबसाइट पर पोर्न वीडियो शूट करने और अपलोड करने में .कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई थी.


You may have missed