May 1, 2026

सोने–चांदी के कीमतों में आई बड़ी गिरावट: जाने क्या है ताजा भाव

Gold Price Today

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 170 रुपए के नुकसान के साथ 60,650 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।


पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,820 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 300 रुपए की गिरावट के साथ 74,050 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत आज 170 रुपए की गिरावट के साथ 60,650 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,959 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी नुकसान के साथ 24.10 डॉलर प्रति औंस पर थी।


You may have missed