होटल में खुलेआम चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा: पुलिस ने छापा मारकर 9 लड़के 8 लड़कियों को पकड़ा
पुलिस ने शहर के एक होटल में जिस्म फरोशी के धंधे का खुलासा करते हुए 9 लड़के 8 लड़कियों को पकड़ा है, साथ ही होटल पर काम करने वाले भी पकड़े गए है|


देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित होटल प्रिंस पैलेस में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थी|
लंबे समय से मिल रही शिकायतों के चलते आज पुलिस की एक टीम ने उक्त होटल पर छापा मारा, तो वहां सेक्स रैकेट में लिप्त 8 युवतियां और 9 युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है|
प्रथम दृष्टया पुलिस ने विवेचना प्रारम्भ की है… महिला प्रकोष्ठ एसडीओपी संजय शर्मा एवं औधोगिक थाना प्रभारी अजय चानना एव सयुंक्त टीम द्वारा कर्यवाही की गई… अनैतिक कार्यों में लिप्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर करवाई की जा रही है..

