कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन संपन्न: सम्मेलन में मंत्री सिंहदेव ने की ‘मन की बात’.. बोले- मुझे कई पार्टियों से ऑफर था, लेकिन..
सरगुजा: कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन मंगलवार को सरगुजा में हुआ, जहां स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने अपनी मन की बात कहकर बोझ हल्का किया|


सम्मलेन को संबोधित करते हुए TS सिंहदेव ने कहा कि- मुझे कई पार्टियों से ऑफर था और मैंने दिल्ली के एक होटल में दूसरे दल के बड़े नेताओं से मुलाकात भी की थी| हालांकि सिंहदेव ने कहा कि मैं कांग्रेस का सिपाही हूं और कांग्रेस छोड़कर कही नहीं जाऊंगा|
यही नहीं TS सिंहदेव ने कहा कि भूपेश भाई से मुझे हमेशा सम्मान मिला है, मगर हमारे बीच मनमुटाव होने की बात कहकर कुछ लोग फायदा उठाने की कोशिश जरूर करते रहे|
वहीं मंच से टीएस के इस बयान के बाद प्रदेश प्रभारी शैलजा ने भी माहौल को भांपा और फिर एक जुटता के पाठ पढ़ाते हुए, फिर इस बार सभी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं की मदद से सरकार बनाने की बात कही|
वहीं सम्मलेन में CM भूपेश बघेल ने मंत्री टीएस सिंह देव की तारीफ की और कहा कि हमारे बाबा को कई लोगों ने प्रलोभन दिया मगर वो कांग्रेस के सच्चे सिपाही है और हम सब मिलकर इस बार फिर सरकार बनाएंगे|
CM भूपेश बघेल ने कहा कि जय वीरू की जोड़ी साथ साथ काम कर रही है और कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं है|
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस बार 75 पार का नारा दे रहे हैं और हम सब उस लक्ष्य पर काम कर रहे हैं|

