April 29, 2026

बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हुईं सारा अली खान: महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हाल में आधे घंटे तक किया शिव जाप

IMG-20230625-WA0003

उज्जैन: फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) शनिवार को इंदौर आईं। इंदौर एयरपोर्ट से सीधे सबसे पहले वह प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के दर्शन करने पहुंची, यहां सारा अली खान ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ खजराना गणेश मंदिर में विधि विधान से पूजन किया।


सारा ने मंदिर प्रांगण में स्थापित सभी देवी-देवताओं के भी दर्शन पूजन किए, इसके बाद सारा अली खान महाकाल दर्शन के लिए रवाना हो गई।

सारा अली खान (Sara Ali Khan)  शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) में संध्या आरती में भी शामिल हुई। सारा ने मंदिर के नंदी हाल में 30 मिनट का समय बिताया और शिव जाप करते हुए ध्यान भी लगाया।

आपको बता दें कि सारा बीते माह 31 मई और 15 जून 2022 को भी ‘जरा हटके जरा बचके’ की सफलता की कामना और शूटिंग के दौरान भी उज्जैन पहुंची थी। वह अभी तक चार बार उज्जैन आ चुका है।


You may have missed