MP-CG में मानसून की एंट्री: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी होगी बारिश
रायपुर: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो गई है| अगले 3 दिन में मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश होगी| वहीं छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के भीतर कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है|


मौसम विभाग की माने तो MP के भोपाल, इंदौर सहित करीब 18 जिलों और छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है|
छत्तीसगढ़ में रविवार को सुबह से ही झमाझम बारिश हुई, जिससे राजधानी रायपुर समेत कई शहरों के अलग-अलग इलाकों में पानी भर गया|
आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका
छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है| राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर के कई हिस्सों में बीती रात से बारिश का दौर जारी है|
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है|
मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि वर्तमान स्थिति में साथ सेंट्रल और साउथ छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के लिए अलर्ट जारी किया गया है|

