छत्तीसगढ़ के मशहुर कॉमेडियन देवराज पटेल का निधन: सड़क हादसे में हुई मौत, CM भूपेश ने जयाता दुख
रायपुर. छत्तीसगढ़ के जाने-माने कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल ( Devraj Patel) का आज लाभांडी के पास सड़क हादसे में निधन हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी. इस हादसे में यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत हो गई. यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है.


“दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए.
इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है.
ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति: pic.twitter.com/6kRMQ94o4v
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 26, 2023
देवराज पटेल के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, “दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति:”

