August 17, 2026

छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान: कहीं बह गया हाईवे, तो कहीं लगा लंबा जाम

BARISHHH

नई दिल्ली: देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है, कई राज्यों मे अभी से रिकॉर्ड तोड़ बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है.. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि 48 घंटों में मध्यप्रदेश समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।


2 NH सहित 380 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से मंडी जिले में पिछले 20 घंटे में लैंडस्लाइड की दूसरी घटना हुई। इसकी वजह से 2 नेशनल हाईवे सहित 380 सड़कें बंद हैं।

10 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम
चंडीगढ़-मनाली NH-21 सात मील और चार मील के पास 20 घंटे से बंद पड़ा है। इस रूट पर 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। सोमवार को सात मील के पास दोबारा लैंडस्लाइड हुआ।

ऐसे में हाईवे के आज बहाल होने के आसार कम दिख रहे हैं। हाईवे बंद होने से मंडी, पंडोह व नागचला में लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं।

रोकी गई केदारनाथ यात्रा
वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश से बद्रीनाथ हाईवे बह गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।

इन 25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल में आज और कल दो दिन भारी बारिश हो सकती है


You may have missed