April 29, 2026

Sawan Somwar 2023 : सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग में चढ़ाएं ये खास चीज, नहीं होगी धन की कमी

IMG_20230710_090700

Sawan Somwar 2023 : भगवान शिव का अत्यंत प्रिय माह सावन माह चल रहा है। सावन माह के हर एक सोमवार का विशेष महत्व है, जिसे सावन सोमवार कहा जाता है।


इस साल के सावन सोमवार काफी खास है, क्योंकि अधिक मास होने के कारण पूरे 8 पड़ रहे हैं। ऐसे में भगवान शिव की पूजा के लिए अधिक दिन मिलेंगे।

सावन सोमवार के दिन भगवान शिव को विशेष पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही भक्तगण भगवान शिव को जल, दूध, शहद, भस्म, बेलपत्र, आक के फूल, धतूरा जैसी कई शुभ चीजें अर्पित करती है।

Sawan Somwar 2023 : शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव को जल चढ़ाने से वह जल्द प्रसन्न होते हैं। ऐसे में उन्हें जल चढ़ाते समय उपाय करने से वह जल्द प्रसन्न होते हैं। Sawan Somwar 2023 Upay

शिव पुराण के अनुसार, सावन माह में भगवान शिव के ऊपर काफी भार बढ़ जाता है। ऐसे में में मां पार्वती के साथ मां गंगा दोनों भार संभालती है। इसलिए सावन सोमवार के दिन कांसे, तांबे या फिर चांदी के दो लोटे में जल भर लें।

अगर दो लोटे नहीं है, तो आप एक पात्र के ऊपर कटोरी भी रख सकते हैं। लेकिन दो पात्र होना जरूरी है। इसके बाद दोनों से एक साथ शिवलिंग में जल अर्पित करें।

माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की हर समस्या को हर लेते हैं और धन-धान्य, खुशहाली, सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं।

अगर किसी व्यक्ति की कोई मनोकामना है, तो सावन सोमवार के दिन एक लोटा जल में कुछ बूंदे गन्ने के रस की डाल लें।

इसके बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग के सामने उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे जल अर्पित करें और ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें और अंत में दोनों हाथों को जोड़कर अपनी मनोकामना कह दें। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की मनचाही मुराद पूरी कर देते हैं।Sawan Somwar 2023 Upay

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bihar Jharkhand इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)


You may have missed