April 30, 2026

प्रेमिका के घर वालों की डांट से नाराज प्रेमी ने लगाई फांसी: खबर मिलते ही प्रेमिका ने किया ऐसा काम, पढ़िए पूरी खबर

IMG_20230711_235629

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक मामला सामने आया है, जहां, 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के ने नाबालिग प्रेमिका के घरवालों के डांटने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसे धमकी भी मिली थी कि वह लड़की से बात करना छोड़ दे। इसी बात से लड़का परेशान चल रहा था।


युवक के शव से निपटकर रोने लगी प्रेमिका

उधर, नाबालिग प्रेमिका को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, वो मौके पर पहुंच गई। फिर फंदे पर लटके हुए शव से लिपटकर रोने लग गई। आस-पास खड़े लोगों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वो रोती रही। पूरा मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

साथ में जाते थे स्कूल

सुरनार गांव के रहने वाले 16 साल के नाबालिग लड़के को गांव की ही एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया था। दोनों साथ में ही स्कूल जाते थे। फिर एक दिन लड़की के परिजनों को दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद उन्होंने नाबालिग लड़के के घर जाकर उसे जमकर फटकार लगाई थी।

परिजनों की माने तो गांव में पंचायत भी बैठाई गई थी। लड़के के परिजनों पर काफी दबाव बनाया गया था। कुछ लोगों ने उसे धमकी भी दी थी। इसी बात से नाबालिग परेशान था। लड़के के घरवालों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन लोगों को प्यार मोहब्बत वाली बात पता चली थी। जिसके बाद ही लड़की के घर वालों ने बवाल किया था।

जंगल में लगा ली फांसी

बताया जा रहा है कि नाबालिग सोमवार शाम को घर से निकल गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात परिजनों ने उसके बारे में जानकारी जुटाई। मगर लड़के का कुछ पता नहीं चला। इस बीच अगले दिन कुआकोंडा के जंगल में लोगों ने लड़के का शव फंदे पर लटका हुआ देखा।

लड़की ने घरवालों को कसूरवार ठहराया

लोगों ने ही परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी। इसी बीच किसी ने नाबालिग प्रेमिका को भी आत्महत्या की जानकारी दी। जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंची और फंदे से लटके अपने नाबालिग प्रेमी के शव से लिपट कर रोने लगी। बताया जा रहा है कि उसने इस आत्महत्या के पीछे अपने परिजनों को कसूरवार ठहराया है।


You may have missed