CG ब्रेकिंग: सांसद दीपक बैज बनाए गए PCC चीफ, चुनाव से पहले लिया गया बड़ा फैसला
रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है। आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही थी। इस बीच कांग्रेस हाइकमान ने सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। इससे पहले मोहन मरकाम पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दीपक बैज बड़े आदिवासी नेता माने जाते है। चुनाव से पहले पीसीसी चीफ का बदलना बड़ा राजनीतिक गणित माना जा रहा है।



