August 18, 2026

युवक ने भगवान शंकर को जीभ काटकर चढ़ाई: बोला– मन किया इसलिए काट दिया

IMG_20230717_231402

सावन महीने के दूसरे सोमवार को जांजगीर चांपा जिले के एक युवक ने भगवान शंकर को जीभ काटकर चढ़ा दी है। इसके बाद वह शिवलिंग के पास ही बैठा रहा। आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल ले जाना चाहा। मगर उसके घरवालों ने मना कर दिया। अब उसे मंदिर में ही रखा गया है। युवक का कहना है कि मेरा मन किया इसलिए मैंने जीभ काटकर चढ़ा दी है।


डोंगाकहरौद निवासी चंद्रशेखर पटेल (19 वर्ष) के घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित डूमरिहा तालाब किनारे शिव मंदिर बना हुआ है। जिसमें सोमवार सुबह वह 11 से 12 बजे की बीच पूजा अर्चना करने वह पहुंचा हुआ था। इसके बाद उसने जीभ चढ़ा दिया है।

जीभ काटने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया की महाशिवरात्रि में चंद्रशेखर के बड़े भाई सुखीराम ने भी अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाई थी। चंद्रशेखर की मौसी ने भी अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाई थी। पूरा परिवार भगवान शिव में अधिक आस्था रखते हैं। खेती किसानी का काम करते हैं और तालाब किनारे बने मंदिर में पुजारी भी हैं।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची ने जब युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही, तब परिवार के लोगों ने कहा यह हमारी आस्था है और इसमें अस्पताल नहीं ले जाने देंगे। मंदिर परिसर में की युवक को रखा गया है। वहीं जब युवक से पूछा गया कि जीभ किस लिए कटी तो युवक ने स्लेट पर लिखकर बताया की मन किया तो काट दिया हूं।


You may have missed