June 3, 2026

एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी: 3 बार भिड़ सकते हैं भारत-पाक, जानिए पूरा शेड्यूल

IMG_20230719_205346

Asia Cup 2023: क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। फैंस को जिस क्रिकेट मैच का बेसब्री से इंतजार था, उसकी तारीख की घोषणा हो गई है। हम बात करे रहे हैं एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच (India vs Pakistan match) की। क्रिकेट के इन चिर प्रतिद्वंदियों में भिड़ंत कब और कहां होगी, आइए ये बताते हैं।


एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने 2023 एशिया कप (Asia Cup 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया है। ACC के अध्यक्ष जय शाह ने खुद ट्विटर पर एशिया कप का शेड्यूल जारी किया है।

शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan match) के बीच 2 सितंबर शनिवार को टक्कर होगी। ये मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा।

तीन बार भिड़ सकते हैं भारत-पाक
शेड्यूल के मुताबिक ग्रुप स्टेज में एक बार तो दोनों टीमें 2 सितंबर को आमने-सामने होंगी। वहीं अगर भारत-पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में पहले और दूसरे नंबर पर रहते हैं तो दोनों टीमें सुपर-4 में 10 सिंतबर को फिर एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

वहीं अगर भारत-पाकिस्तान सुपर-4 में अपने सारे मुकाबले जीत जाते हैं तो फिर दोनों टीमों के बीच फाइनल में खिताबी भिड़ंत देखने को मिलेगी।

हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट
पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप 2023 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत किया जाएगा, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था।

शेड्यूल के मुताबिक टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान, जबकि 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। भारत और पाकिस्तान को नेपाल के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

35 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम में मैच
एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकेल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होगा। बता दें कि इस स्टेडियम की क्षमता 35 हजार दर्शकों की है। ये स्टेडियम कई इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी कर चुका है।


You may have missed