April 30, 2026

शहर के कई इलाकों में आज शाम नहीं आएगा पानी: दूषित पानी की वजह से की जा रही टंकियों की सफाई

pani 1

बिलासपुर: शहरवासियों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए निगम प्रशासन पानी टंकियों की सफाई कराने की व्यवस्था की है। इसके चलते आज बिलासपुर शहर के करीब 30 हजार घरों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। इसमें कुदुदंड, तिलकनगर, डबरीपारा सहित आधा दर्जन से अधिक मोहल्ला शामिल हैं।


सुबह पानी स्टोर करने निगम ने की अपील
निगम प्रशासन ने आज सुबह कुदुदंड के उच्चस्तरीय जलागार के जल प्रदाय क्षेत्र कुदुदंड, तिलकनगर, डबरीपारा, राजेंद्र नगर, सिंधी कालोनी, ओमनगर, जरहाभाठा और वेयर हाउस रोड एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों के लोगों को पानी स्टोर करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि यहां शाम को जल आपूर्ति बाधित रहेगा।

टंकी सफाई के इस काम को पूरा करने में चार से छह घंटे का
समय लगेगा। इसके चलते इन इलाकों में शाम को पानी सप्लाई नहीं किया जाएगा।

जल विभाग के प्रभारी अजय श्रीवासन ने बताया कि इससे रहवासियों को पानी को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उन्हें सुबह के समय पानी स्टोर करने के लिए कहा गया है।

30 हजार घरों में नहीं आएगा पानी
कुदुदंड पानी टंकी शहर की सबसे बड़ी है। इसके बंद रहने से शहर के एक बड़े क्षेत्र में पानी सप्लाई बाधित रहेगा। इस टंकी से तकरीबन 30 हजार से ज्यादा घरों में पानी सप्लाई नहीं होगी।

नगर निगम प्रशासन का दावा है कि चार महीने पहले ही यहां पानी टंकी की सफाई की गई थी। लेकिन, बारिश की वजह से फिर से टंकी की सफाई की जा रही है।


You may have missed