April 29, 2026

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने पूरे किए 15 साल: जल्द ही शो में वापसी करने जा रही है दया भाभी, प्रोड्यूसर असित मोदी ने किया बड़ा ऐलान

tarak

मुंबई: सब टीवी पर प्रसारित होने वाले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो ने इस शुक्रवार सफलतापूर्वक 15 साल पूरे कर लिए हैं। शो से जुड़े सभी कलाकारों ने बेहिसाब प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने ऐलान किया कि वे जल्द ही अहम किरदार ‘दया भाभी’ को वापस लाने वाले हैं।


उन्होंने कहा कि 15 साल के इस सफर के पूरा होने पर सभी को बधाई। एक कलाकार जिसे हम कभी भूल नहीं सके वो हैं दिशा वकानी यानी दया भाभी। उन्होंने न सिर्फ फैंस बल्कि हमें भी इतने सालों में बहुत हंसाया।

फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है और मैं आपसे वादा करता हूं कि दिशा वकानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जल्द वापस आ रही हैं। पिछले दिनों शो छोड़ने के बाद पहली बार दिशा का वीडियो सामने आया था, जिसमें वे अपने व्लॉग में फैंस से मिलती नजर आ रही थीं। दिशा मेकअप बगैर बहुत सरल अंदाज में नजर आईं।

फिलहाल दिशा बच्चों के साथ पूरा वक्त बिता रही हैं। पहली प्रेग्नेंसी के बाद से वे शो में वापसी नहीं कर सकी हैं। कई बार ऐसे मौके आए जब कहा गया कि उनकी वापसी हो सकती है, लेकिन उनकी वापसी हो नहीं सकी, लेकिन इस बार मेकर्स के ऐलान के बाद लगता है कि उनका आना पूरी तरह से तय है।


You may have missed