सावन का पांचवा सोमवार आज: बन रहें हैं खास योग… विधि-विधान से पूजा करने पर होगी फल की प्राप्ति
सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक और पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ करने पर पूर्ण रूप से फल की प्राप्ति होती है।


आज 7 अगस्त को सावन का पांचवा सोमवार पड़ रहा है। इस सावन के सोमवार रवि और शूल योग भी बन रहें हैं, जो सुबह से लेकर शाम तक रहेंगे। वहीं, भद्रा भी लग रही, जो सुबह से शाम तक रहेगी। ये स्वर्गलोक वाली भद्रा है, जिसका असर पृथ्वीलोक पर नहीं पड़ेगा। वहीं, राहुकाल सुबह 7 बजे से शुरू होकर सुबह 9:06 मिनट तक रहने वाला है।
बन रहा है शुभ योग:
आज सावन के 5वें सोमवार पर रवि योग और शूल योग का शुभ संयोग बना है, जिसमें किए पूजा-पाठ और व्रत का विशेष फल प्राप्ति होता है. आज सुबह 05:46 से लेकर अगले 01:16 तक रवि योग रहेगा.
वहीं शूल योग 6 अगस्त शाम 08:27 से शुरू होकर आज शाम 06:18 तक रहेगा. सावन के पांचवे सोमवार पर शिवजी की पूजा के लिए दिनभर शुभ मुहूर्त रहा. वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:53 से शुरू होगा.
इस शुभ अवसर पर पूजा करने के लिए मन्दिरों में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी हुई है. सभी बेल पत्र पुष्प एवं भोग के साथ भगवान शिव की जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे हैं. और अपने सुखी जीवन की कामना कर रहे हैं.

