April 29, 2026

CG BREAKING: युवक ने विधायक पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

chaku baji

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि खुज्जी विधानसभा से कांग्रेस की विधायक छन्नी साहू पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया है| विधायक छन्नी साहू जिले के जोंधरा में एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं, जहां उन पर जानलेवा हमला किया गया|


घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम खेमचंद सिन्हा बताया जा रहा है, जो नशे में धुत था। जानकारी मिल रही है कि हमलावर साइको हो सकता है।

हमले में विधायक छन्नी चंदू साहू के हाथ में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।


You may have missed