Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर आज बने 2 बेहद ही शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
Nag Panchami 2023: इस साल सावन के महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी (Nag Panchami) का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन विशेष रूप से नागों और शिवलिंग की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि इस दन पूरी विधि विधान से पूजा करने पर कुंडली के कालसर्प दोष और राहु-केतु दोष को दूर किया जा सकता है। इस बार सावन मास में पड़े नागपंचमी को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


शुभ मुहूर्त ;
शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत – 21 अगस्त रात 12 बजकर 21 मिनट
शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की समाप्ति- 22 अगस्त रात 2 बजे तक
पूजा शुभ मुहूर्त – सुबह 5 बजकर 54 मिनट से सुबह 8 बजकर 29 मिनट
अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट
पूजा-विधि
इस दिन शिव-शंकर की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। इस दिन पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर सर्पाकार बनाकर जलाभिषेक करें और घी और गुड चढ़ाएं। वहीं, महामृत्युंजय मन्त्र और नागों के 12 नामों का जाप करना बेहद ही शुभ माना जाता है।

