CM के सलाहकार और OSD सहित करीबियों के घर ED का छापा: सीएम भूपेश ने कहा– मेरे जन्मदिन पर अमूल्य तोहफा ED भेजने के लिए धन्यवाद पीएम और गृहमंत्री जी
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और भिलाई में बुधवार को केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ED ने इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और स्टाफ को निशाना बनाया है।


बताया जा रहा है कि ED सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के निवास पर जांच कर रही है। ईडी ने सीएम के ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा और उनके एक करीबी कारोबारी विजय भाटिया के घर भी पहुंची है।
जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री जी और अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे OSD सहित करीबियों के यहां ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार।
आज जन्मदिन के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति जी, माननीय उपराष्ट्रपति जी, माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय राज्यपाल जी की शुभकामनाएँ प्राप्त हुई।
आपका हृदय से धन्यवाद.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 23, 2023

