April 30, 2026

रक्षाबंधन के मौके पर CM योगी ने बहनों को दिया फ्री बस सेवा का तोहफा

breaking news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) को लेकर बड़ी घोषणा की है. रक्षाबंधन के दिन यूपी की सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. सीएम योगी सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का एलान किया.


उन्होंने पोस्ट में लिखा कि भाई-बहन के स्नेह के पावन प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के सुअवसर पर यूपी में सभी माताओं, बहनों और बेटियों के लिए 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक राज्य की सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है. मातृशक्ति को स्नेह पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं!

 


You may have missed