June 3, 2026

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका: रायपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन 300 पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी

latest job update

रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका हैं। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के उद्देश्य से 4 से 8 सितंबर 2023 तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।


इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के नियोजक Tecnotask Business Solution (BPO) की ओर से 12वीं पास युवाओं के लिए कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी।

बता दें कि, इस भर्ती -प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को 12,000 / से 15,000/- प्रतिमाह वेतन जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप में छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करवाने विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि और स्थल पर अपने बॉयोडाटा / आधार कार्ड और शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।


You may have missed