August 17, 2026

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी: जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

badal

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग में प्रदेश के दक्षिण और पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों से लगे दूसरे अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


प्रदेश के कई जिलों में बीते तीन दिनों से बारिश हो रही है। ऐसे में आज भी कई जगह में बारिश के संकेत है। मंगलवार को राजधानी रायपुर में सुबह बादल छाए रहे लेकिन दोपहर में तेज धूप निकल गई जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। देर शाम फिर से बादल छाए रहे लेकिन तेज बारिश नहीं हुई।

अब जानिए जिलों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
रायपुर – राजधानी में बुधवार 50 फीसदी बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सरगुजा – जिले के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जशपुर – मौसम विभाग ने यहां भी हल्की से मध्यम बारिश के संकेत दिए हैं।

बलरामपुर – बलरामपुर में अब तक औसत सामान्य से कम बारिश हुई है। आज मौसम विभाग ने यहां बारिश की संभावना जताई है।

राजनांदगांव – जिले में मौसम विभाग ने खुद जगह पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

कबीरधाम – जहां मौसम परिवर्तन की संभावना है जिले में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कांकेर – इस जिले में मौसम विभाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

बीजापुर – बस्तर संभाग के इस जिले में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश अब तक रिकार्ड की गई है मौसम विभाग के मुताबिक आज भी यहां भारी बारिश के संकेत है।


You may have missed