May 19, 2026

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे छालीवुड एक्टर अनुज शर्मा: NH पर हुआ हादसा

anuj

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार और बीजेपी नेता अनुज शर्मा (Anuj Sharma) इस समय लगातार प्रदेश के कई क्षेत्रों में चुनावी दौरे पर है। इसी क्रम में आज वे सक्ती दौरे पर थे।


इसी दौरान वापस लौटते समय उनकी गाड़ी हादसे होते होते बच गई। जानकारी के अनुसार, उनकी गाड़ी का 2 टायर फटा गया। हांलकि इस घटना में अनुज शर्मा बाल बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कार में अनुज शर्मा समेत पांच लोग सवार थे। हादसा अकलतरा और बिलासपुर के बीच हुआ। फिलहाल इस घटना से किसी को कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

 


You may have missed