राजधानी में 11 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन: 180 पदों पर की जाएगी भर्ती
रायपुर। बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका हैं, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलबध कराने के उद्देश्य से 11 सितम्बर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं,


इस प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोक्ता द्वारा 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमे छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करवाने विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
बता दें कि, इस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर के 3 बजे तक किया जाएगा।
इस जॉब फेयर के माध्यम से मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए ई.डी.पी. सर्विसेस, गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा ट्रेनी सुपरवाईजर के 180 पदों पर न्यूनतम 10वीं पास (50% अंको के साथ उत्तीर्ण) योग्य आवेदक, जिनकी आयु 18 से 20 वर्ष के मध्य हो कि भर्ती की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयनित आवेदकों को प्रशिक्षण अवधि के पहले महीने से ही 15,200+1300 (16,500) बोनस और अन्य सुविधाएं (निःशुल्क भोजन व्यवस्था) के साथ-साथ एन. सी. व्ही. टी. (आई०टी०आई०) का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
मारूति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड के गुरुग्राम (हरियाणा) के प्लांट में कार्य करने के इच्छुक योग्य आवेदक अपने साथ 10वीं के अंकसूची / आधार कार्ड की दो-दो प्रतियों के साथ जॉब फेयर हेतु निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करवाने विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

