April 21, 2026

संसद का विशेष सत्र 2023: सोनिया गांधी ने किया महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन

IMG_20230920_113831

नई दिल्ली: लोक सभा और देश की विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले संविधान (128 वां संशोधन) विधेयक आज लोक सभा में चर्चा के बाद पारित हो सकता है।


महिला आरक्षण बिल पर बहस कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से, मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में खड़ी हूं। ये राजीव गांधी का सपना था।

सूत्रों के मुताबिक सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मौका मिल सकता है। बताया जा रहा है कि सरकार एवं भाजपा की तरफ से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर चर्चा के दौरान बोल सकती हैं।


You may have missed