सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट: 3 माह पहले के स्तर पर दोनों की कीमतें, जानीए क्या है ताजा रेट
रायपुर: अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में अब गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है…. सोना भी अपने तीन माह पहले के स्तर पर आ गया है, वहीं चांदी की कीमतें भी तीन माह पहले के स्तर पर पहुंच गई है….


रायपुर सराफा बाजार में चांदी 69,800 रुपये प्रति किलो और सोना 58,900 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया है….. सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आने से सराफा बाजार में पूछपरख भी बढ़ने लगी है…

