BIG BREAKING: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया।


छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं.7 और 17 नवंबर को चुनाव होगा.इसके साथ ही मिजोरम में 7 नवम्बर, मध्यप्रदेश में 17 नवम्बर राजस्थान में 23 नवम्बर वहीं तेलंगाना में 30 नवम्बर को चुनाव होने है. इन सभी राज्यों के रिजल्ट 3 दिसंबर को आने हैं.
मध्यप्रदेश में अभी बीजेपी सत्ता पर काबिज है, तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस सत्ता में है, तो वहीं, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है।

