April 30, 2026

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान संपन्न, जानें किस सीट पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान

voting

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ । छग में 90 मे से 20 विस सीटों के लिए मतदान हुआ है। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डाले गए।


पहले चरण के मतदान के लिए 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। आइए जानते है किन सीटों पर कितना मतदान हुआ है …

शाम 5 बजे तक वोटिंग परसेंट

अंतागढ़- 70.72%
बस्तर- 71.39%
भानुप्रतापपुर- 79.10%
बीजापुर- 40.98%
चित्रकोट- 70.36%
दंतेवाड़ा- 62.55%
डोंगरगांव- 76.80%
डोंगरगढ़- 77.40%
जगदलपुर- 75%
कांकेर- 76.13%
कवर्धा- 72.89%
केशकाल- 74.49%
खैरागढ़- 76.31%
खुज्जी- 72.01%
कोंडागांव- 76.29%
कोंटा- 50.12%
मोहला-मानपुर- 76%
नारायणपुर- 63.88%
राजनांदगांव- 74%
पंडरिया- 71.06%


You may have missed