CG में बदला मौसम का मिजाज: कहीं बारिश तो कहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड
राजधानी रायपुर समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। एक तरफ जहां दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी है।


यदि छत्तीसगढ़ प्रदेश की बात करें तो यहां के मौसम ने भी करवट ले ली है। प्रदेश में लगातार ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दो दिन पहले तक जहां रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंच रहा था तो वहीं अब ठंड में कमी आई है।
मौसम विभाग का कहना है कि 22 नवंबर के बाद से तेज ठंड पड़ने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

