February 15, 2025

BIG BREAKING: माेहन यादव बने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री, उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं माेहन यादव


भोपाल: मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव ( MP CM MOHAN YADAV) होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित ‌BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। शिवराज सिंह ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।


भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार को विधायक दल के नेता के रूप में माेहन यादव को चुन लिया गया है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भाजपा ने तलाश जारी रखी थी। जिस पर अब अंतिम मुहर लग चुकी है।

माेहन यादव को मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद भाजपा के सभी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होते ही भाजपा मुख्यालय में ढोल नागाड़े बजाये गये। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की।

प्रदेश भर से बधाईयां
सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए प्रदेश भाजपा के सभी विधायक सुबह से ही पार्टी मुख्यालय पहुचें। सुबह से ही भोपाल में पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावाड़ा रहा।

मध्य प्रदेश भाजपा के नए मुख्यमंत्री माेहन यादव के रूप में उनका नाम आने पर अब उन्हें प्रदेश भर से बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा को लेकर सोमवार 11 दिसबंर को दोपहर बाद तक कयासों का सिलसिला जारी रहा।

भाजपा ने मुख्यमंत्री चेहरे की तलाश के लिए मध्यप्रदेश सहित अन्य 2 राज्यों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी। रविवार को जहां छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मुख्यमंत्री का चुनाव किया। तो वहीं मध्य प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री की तलाश पूरी हुई। अनुमान है कि अब मंगलवार को राजस्थान में नए मुख्यमंत्री की खोज पूरी कर ली जायेगी।


You may have missed