छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के केसों में इजाफा: रायपुर सहित इन जिलों से सामने आए 5 नए मरीज, जानिए कितने केस सक्रिय
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार कोरोना (Chhattisgarh Corona Case) के केस बढ़ रहे है. प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के 5 नये केस मरीज मिले है.


जिसमें रायगढ़ से 2, बस्तर से 2, वहीं रायपुर से 1 मरीज मिलने की पुष्टी हुई है.
बता दें अब तक के आकड़े के मुताबिक प्रदेश में कोरोना के 19 सक्रिय मरीज मिल गए है.
इन जिलों में मिले कोरोना के एक्टिव केस :
सूत्रों के मुताबिक अब तक प्रदेश में कोरोना के लगभग 3346 सैम्पलों की जांच हुई है. जिसके मुतबिक 5 और नये पॉजिटिव केस मिले है।
प्रदेश में कोरोना लगभग 0.15 प्रतिशत पाजिटिविटी केस मिले है. वहीं प्रदेश में नए मरीजों को मिलकर अब तक 19 एक्टिव कोरोना मरीज मिले है.
बता दें अभी तक सबसे एक्टिव मरीज दुर्ग में मिले है. जिनकी एक्टिव संख्या 7 बताई जा रही है. इसके मुकाबले रायपुर में केवल 6 एक्टिव केस ही पाए गए है

