April 18, 2026

CM ने प्रदेश के मजदूरों को दी बड़ी सौगात: मजदूरों को मिलेगा फ्री में

IMG_20240119_113443

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के मजदूरों को बड़ी सौगात दी है। जिसमें सरकार ने गरीब मजदूरों के लिए एक फिर से दाल-भात केंद्र शुरू करेगी।


आपको बता दें कि इसकी जानकारी प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी है. साथ ही उन्होंने कहा है कि मजदूरों के लिए खोले गए इस दाल-भात केंद्रों में उन्हें नि:शुल्क भरपेट खाना दिया जायेगा। वहीं इस योजना को आने वाले अप्रैल के महीने से शुरू किया जा सकती है.

मजदूरों को मिलेगा फ्री में खाना :
Dal Bhat Center : सूत्रों के मुताबिक इस योजना को बीजेपी सरकार के शासन काल में जब रमन सिंह की सरकार बनी थी, तभी इस दाल – भात केंद्र को शुरू किया गया था.आपको बतादें कि दाल-भात केंद्रों में पहले मजदूरों को पांच रुपये के दर से भोजन मिलता था.

वहीं पहले बघेल सरकार के कार्यकाल में इसे कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिला जिस कारण यह केंद्र बंद हो गया था.जिसे प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद एक बार फिर से खोला जायेगा। जिससे गरीब मजदूरों को फ्री में भरपेट खाना मिल पायेगा।


You may have missed