July 2, 2026

CG BREAKING: मंत्री के बंगले पर आरक्षक ने खुद को मारी गोली

IMG_20240210_115840

राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर समाने आई हैं। साय सरकार के मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले पर तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।


स्टेशन रोड स्तिथ बंगले पर आरक्षक तैनात था। बीती रात करीब 2 बजे आरक्षक रोहित सलामे ने अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली।

मंत्री दयाल के बंगले पर आत्महत्या की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एसपी ने मामले की जांच कर शव को अपने कब्जे में लिया। आरक्षक ने खुद को गोली क्यों मारी इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


You may have missed