भारत बंद का ऐलान: किसानों ने किया भारत बंद का आवाहन, बंद के दौरान इन्हें मिलेगी राहत
चंडीगढ़: किसान संगठन विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब से दिल्ली कूच कर चुके हैं। कुछ जगहों पर किसानों और पुलिस में टकराव की स्थिति भी उत्पन्न हुई। किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को देखते हुए देश की राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


दिल्ली से लगती सीमाओं को सील कर दिया गया है, ताकि प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली की सीमा के अंदर प्रवेश न कर सकें। अब इस बीच, किसानों ने आंदोलन के बीच 16 फरवरी को भारत बंद का आवाहन किया है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी समेत कई मुद्दों को लेकर भारत बंद की अपील की गई है। इस देशव्यापी बंद के दौरान कई सेवाएं प्रभावित होने के असार हैं। शुक्रवार को बुलाए गए ग्रामीण भारत बंद का आप पर क्या असर पड़ सकता है।
भारतीय किसान यूनियन के भारत बंद को सभी किसान संगठनों और केंद्रीय ट्रेड यूनियन का समर्थन मिला है। ट्रक असोसिएशन भी किसानों के समर्थन में इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।
भारत बंद का शेड्यूल
जानकारी अनुसार, भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। किसान देशभर के प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम करने की कोशिश करेंगे। पंजाब के सड़क मार्गों को चार घंटे के लिए बंद करने की योजना है।
आवश्यक सेवाएं जैसे सब्जियों और अनाज की खरीद और आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान ने अधूरे वादों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है।
भारत बंद के दौरान ये सब खुल रहेगा
भारत बंद के दौरान किसी भी जरूरी सेवा को नहीं रोका जाएगा। एंबुलेंस की आवाजाही, मेडिकल स्टोर, स्कूल-कॉलेज, बैंकों की सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा।
किसान यूनियन ने कहा है कि बंद के दौरान शादी, अखबार सप्लाई, बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों, यात्रियों को नहीं रोका जाएगा। आपतकालीन सेवाओं के लिए रास्ते खुले रहेंगे

