April 18, 2026

पुलिस विभाग में नौकरी का शानदार मौका: 6000 हजार पदों पर बंपर पर निकली भर्तियां, जल्दी करें आवेदन

police bha

रायपुर: पुलिस विभाग में नौकरी करने का शानदार मौका, छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 6000 हजार पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।


इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में अभी भी युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है।

बता दें कि स भर्ती की अंतिम तिथि 15 फरवरी थी। लेकिन पद खाली होने के चलते आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही इन पदों से जुडी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते है।

पदों का नाम –

आरक्षक संवर्ग में जिला पुलिस बल के लिए 5967 पद।
सशस्त्र बल के लिए 133 पदों पर नियुक्तियां ।

आयु सीमा – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से को 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी।

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 5वीं / 8वीं / 10वीं / 12वीं डिग्री का होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क – कैंडिडेट्स को 200 रुपये फीस देनी होगी। आरक्षित श्रेणी को 125 रुपये शुल्क देना है।

वेतनमान – इस सरकारी जॉब में सैलरी 19,500/- PM रहेगा।

चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इसे पास करने के बाद फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन भी देना होगा। प्रदर्शन के अनुसार छात्र एवं छात्राओं का चयन किया जायेगा।


You may have missed