June 4, 2026

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन करें ये काम,सारी परेशानियां हो जाएगी दूर

IMG_20240306_122842

Mahashivratri 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।


Mahashivratri 2024:  मान्यता है कि इस दिन महादेव की आराधन करने से सारी मनोकामना पूरी होती है। क्योकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस वजह से इस दिन का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है।

Mahashivratri 2024: अगर आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर तेल चढ़ाएं तो आपकी सारी परेशानी हो जाएगी दूर। साथ ही महादेव के साथ शनिदेव की कृपा भी बरसेगी। ऐसे तो शिवलिंग पर कई प्रकार की चीजें अर्पित की जाती हैं। लेकिन तेल चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है।

शिवलिंग पर तेल चढ़ाने से क्या होता है?

1. कुंडली में मौजूद ग्रह दोष शांत होते हैं

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर तेल चढ़ाया जा सकता है. मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर तेल चढ़ाने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष शांत होते हैं. साथ ही शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर तेल चढ़ाने से शनि देव की वक्र दृष्टि का प्रभाव कम हो जाता है और शनि दोष समाप्त हो सकता है.

2. सकारात्मकता बढ़ती है

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर तेल चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अलावा किसी अन्य ग्रह दोष की बुरी छाया भी खत्म होती है. घर में शुभता आती है, सकारात्मकता बढ़ती है, सुख, समृद्धि, संपन्नता और सौभाग्य प्राप्त होता है.

3. असाध्य बीमारियां भी ठीक होती हैं

हिन्दू पौराणिक ग्रंथों की मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर तेल चढ़ाने से असाध्य बीमारियां भी ठीक होती हैं. धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि शिवलिंग पर तेल चढ़ाने से व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर होने लगता है.

इसे भी पढ़े: सुबह उठते ही भूल कर भी न करें ये गलतियां, पूरा दिन हो सकता है खराब!

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर तेल चढ़ाने से पारिवारिक क्लेश, विवाह में आ रही दिक्कतें, वैवाहिक जीवन में तनाव, नौकरी या व्यापार में आ रही बाधाएं सभी खत्म हो सकती हैं और व्यक्ति के काम सफल होते हैं.


You may have missed