April 29, 2026

लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर तीन चरणों में होगा मतदान, देखें चुनाव की तारीखें

breaking news

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा 11 सीटों के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है. राज्य की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण यानी 19 अप्रैल को एक सीट पर वोटिंग होगी. इसके बाद दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को 3 और 7 मई को सूबे की 7 सीटों पर मतदान होगा. चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे.


पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर (ST) सीट पर वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर (ST) सीट पर मतदान होगा. इसके अलावा तीसरे चरण (7 मई) को सरगुजा (ST), रायगढ़ (ST), जांजगीर चांपा (SC), कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर सीट पर वोटिंग होगी.

बता दें कि BJP सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. उधर, कांग्रेस ने 6 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, जबकि 5 सीटों पर घोषणा बाकी है.

BJP के घोषित प्रत्याशी:-

रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल

दुर्ग से सीट से विजय बघेल

राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय

सरगुजा सीट से चिंतामणि महाराज

बिलासपुर सीट से तोखन साहू

कोरबा सीट से सरोज पांडेय

महासमुंद सीट से रूप कुमारी

रायगढ़ सीट से राधेश्याम राठिया

बस्तर सीट से महेश कश्यप

कांकेर सीट से भोजराज नाग

जांजगीर से कमलेश जांगड़े


You may have missed