May 1, 2026

बुधवार के दिन भगवान गणेश को अर्पित करें ये चीजें, बनते हैं बिगड़े काम

ganesh3

सनातन धर्म में प्रत्येक दिन अगल-अगल देवी-देवता की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। ठीक उसी प्रकार बुधवार का दिन भगवान गणेश जी की आराधना के लिए समर्पित है। ऐसे में बुधवार के दिन गणपति जी की पूजा-अर्चना द्वारा विशेष कृपा की प्राप्ति की जा सकती है।


मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन कुछ उपाय करके आपको भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की विघ्न बधाओं से आपको छुटकारा मिलता है।

बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही आप हरी मूंग की दाल का सेवन करना भी कर सकते हैं, क्योंकि यह लाभकारी माना जाता है।

जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है उसे बुधवार के दिन भगवान गणेश के मंदिर जाना और 5, 11 या 21 दूर्वा अर्पित करना चाहिए।

गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में बुधवार के दिन गाय को हरी घास या हरा चारा खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा में 21 दूर्वा अवश्य चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं क्योंकि गणेश जी को दूर्वा भी बहुत प्रिय है।

अगर आप आर्थिक समस्याओं या कर्ज से परेशान हैं तो प्रत्येक बुधवार को गणेश स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है।


You may have missed