April 21, 2026

लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान: सरकार बनते ही हर महीने मिलेंगे 8250 रूपए

PESA

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं ने चुनावी लॉलीपॉप देना शुरू कर दिया है। नेता अब जीत के बाद कई तरह के वादे पूरे करने का ऐलान करने लगे है।


इसी कड़ी में राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महिलाओं से एक बड़ा वादा किया है। दिग्विजय सिंह इस समय प्रदेश में वादा निभाओ यात्रा निकाल रहे है। यात्रा के चौथे दिन वह सारंगपुर विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया।

महिलाओं को मिलेंगे 8 हजार 250 रूपये

बुधवार को दिग्विजय सिंह की वादा निभाओं यात्रा में महिलाएं भी शामिल हुई। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रत्येक महिला को हर महीने 8,250 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलवा बेरोजगारों को 01 लाख रुपये का सालाना भत्ता दिया जाएगा। सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी सरकारी विभागों खाली पड़े 30 लाख पद भरने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

किसानों के लिए बनेगा कानून

वादा निभाओं यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने किसानों को रिझाने के लिए कहा की सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी मिले, इसके लिए कानून बनाया जाएगा। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने जनता से कई चुनावी वादे किए। बता दें कि दिग्वियज सिंह को कांग्रेस ने राजगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है। वही बीजेपी ने यहां से रोड़मल नागर को टिकट दिया है।


You may have missed