April 19, 2026

Bank Holidays May 2024: जल्द निपटा लें अपने बैंक से जुड़े सारे काम, मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट

closed_5886663_835x547-m

हर माह बैंक में शनिवार और रविवार की छुट्टी रहती है। लेकिन इसके अलावा फेस्टिवल में भी बैंकों की छुट्टी रहती है। इसी तरह मई महीने में भी बैंक की छुट्टी रहेगी। जिसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दिया है।


जिसके तहत इस बार मई में करीबन 14 दिन बैंक की छुट्टी रहेगी। अगर आपको भी इस दौरान बैंक से जुड़े कुछ जरूरी काम करवाने है तो पहले ये लिस्ट देख ले ….

मई में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी सूची:-

1 मई को मई दिवस होने के कारण सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी

1 मई को महाराष्ट्र दिवस की वजह से महाराष्ट्र में भी बैंक बंद रहेंगे

5 मई को रविवार है, इसलिए पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे

8 मई को गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, जिसके कारण कोलकाता के बैंकों की छुट्टी रहेगी

10 मई को बसव जयंती/अक्षय तृतीया की वजह से बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे

11 मई को दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

12 मई को रविवार की छुट्टी देश के सभी बैंकों में रहेगी

16 मई को राज्य दिवस के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहें

19 मई को रविवार की छुट्टी देश के सभी बैंकों में रहेगी

23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के कारण अगरतला, आइजोल, भोपाल, बेलापुर, देहरादून, ईटानगर, चंडीगढ़, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे

25 मई को चौथा शनिवार है, इसलिए पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी।


You may have missed