April 30, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तापमान 40 डिग्री के पार, रायगढ़ सहित प्रदेश के इन जिलों में लू का अलर्ट

luu

छत्तीसगढ़ में इस दिनों लगातार ही तेज धुप के चलते गर्मी का कहर लगातार जारी है.ऐसे में इस दौरान भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों दोपहर के समय घर से बहार निकलना मुश्किल हो गया है.वहीं इस तेज गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल हो लगा है.


ऐसे में इस बीच मौसम विभाग आने वाले 48 घंटे में लू का अलर्ट जारी कर दिया है.जिसमें प्रदेश के राजनांदगांव साहित जांजगीर, रायगढ़ और कांकेर जिले में में लू चलने की संभावनाएं जारी की हैं.

तापमान में हुए वृद्धि :

weather update : इसके साथ ही प्रदेश में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने के अनुमान लगे जा रहे है. इसके अलावा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मई के मध्य में राजधानी रायपुर में भी लू चलने के आसार हैं.

जिसके चलते कल यानि गुरुवार को प्रदेश के 12 जिलों में यहां के अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए गए हैं. बता दें कि राजधानी में तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया हैं. साथ ही रायगढ़ जिले में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए हैं.


You may have missed