June 28, 2026

Loksabha chunav 2024 Live: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग, 9 बजे तक 11.40% मतदान, मोदी-शाह ने अहमदाबाद में वोट डाला

voting

11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। यह शाम 6 बजे तक चलेगी।


चुनाव आयोग के मुताबिक, असम- 10.12%
बिहार- 10.03%
छत्तीसगढ़- 13.24%
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव- 10.13%
गोवा- 12.35%
गुजरात- 9.87%
कर्नाटक- 9.45%
मध्य प्रदेश- 14.22%
महाराष्ट्र- 6.64%
उत्तर प्रदेश- 11.63%
पश्चिम बंगाल- 14.60%

बिहार में वोटिंग के दौरान हार्ट अटैक से दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं, पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के भाजपा कैंडिडेट और TMC समर्थक के बीच झड़प हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद स्थित निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में वोट डाला। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री सफेद कुर्ता-पायजामा और भगवा जैकेट पहने हुए थे। वहीं अमित शाह सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ भगवा रंग का गमछा लिए हुए थे।

PM मोदी कार से उतरने के बाद अमित शाह के साथ पैदल ही लोगों का अभिवादन करते हुए बूथ तक पहुंचे और मतदान किया।

वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री ने बच्चों के हाथ पर ऑटोग्राफ दिया। लोगों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। एक बच्ची को गोद में लेकर हवा में उछाला।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में वोटिंग की अपील की। साथ ही गर्मी को देखते हुए खूब सारा पानी पीने काे कहा।


You may have missed