CG BIG NEWS: बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा के स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया। इसमें 8-10 लोगों के मारे जाने और 10-12 लोगों के घायल होने की खबर है।


मिली जानकारी के अनुसार, बेरला ब्लॉक की जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं। ब्लास्ट के प्रभाव में आए लोगों के चिथड़े उड़ गए। मांस के टुकड़े दूर तक फैल गए हैं।

